रेलिंग के मरम्मत पर ध्यान नहीं, हादसे का बना है खतरा, सुभाष चौक से घंटाघर चौक के बीच रेलिंग जर्जर और क्षतिग्रस्त

Must Read

रेलिंग के मरम्मत पर ध्यान नहीं, हादसे का बना है खतरा, सुभाष चौक से घंटाघर चौक के बीच रेलिंग जर्जर और क्षतिग्रस्त

कोरबा। नगर निगम क्षेत्र के सुभाष चौक से घंटाघर चौक के बीच बने डिवाइडर पर लोगों की सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई गई है। लेकिन रेलिंग जर्जर हो चुकी है, कई जगह से रेलिंग टूट गई है। डिवाइडर के भी रॉड नजर आने लगे हैं। लोग जल्दी पहुंचने चक्कर में टूटे हुए जगह से सडक़ पार कर आवाजाही कर रहे हैं। इस मार्ग पर दो पहिया, चार पहिया, बस, सिटी बस सहित अन्य वाहनों का दबाव रहता है। शाम के बाद मार्ग पर भीड़ अधिक रहती है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी रेलिंग के मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है। इधर सुभाष चौक पर सिग्नल लाइट तो लगाई गई है, लेकिन सिग्नल को लोग जंप कर रहे हैं। जबकि इस चौक पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। चौक के चारों तरफ यानी घंटाघर, कोसाबाड़ी, सीएसईबी कॉलोनी, साडा कॉलोनी की ओर से दिनभर वाहनों की आवाजाही होती है। इस मार्ग पर लगभग दो साल पहले यातायात पुलिस ने स्मृति उद्यान के सामने चार पहिया वाहन खड़ी करने के लिए पार्किंग बनाई गई थी। कई जगह से पार्किंग के सिग्नल बोर्ड भी उखड़ गए हैं। यहां पर चार पहिया वाहन तो खड़ी नहीं हो रही है, बल्कि अब सडक़ के किनारे पसरे पर दुकानें लग रही है। गाडिय़ां दुकान के सामने खड़ी हो रही है। बीच सडक़ पर बेतरतीब पार्किंग की वजह से दिनभर में कई जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। वहीं हादसे की आशंका बनी हुई है।
बॉक्स
त्योहारी सीजन में बढ़ जाती है परेशानी
त्योहारी सीजन में मार्ग पर लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। सामान खरीदने स्मृति उद्यान के पास लगी स्टॉल की दुकानों में भीड़ अधिक रहती है। इसके बाद भी व्यवस्था को दुरूस्त नहीं किया जा रहा है। इस कारण लोगों में नाराजगी है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This