Thursday, February 19, 2026

रेल्वे कालोनी में चोरों ने की चोरी

Must Read

रेल्वे कालोनी में चोरों ने की चोरी

कोरबा। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बलौदा गए रेलवे कर्मी के मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, आठ हजार रुपए नकदी सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। पुलिस ने बताया कि रेलवे कॉलोनी मकान नंबर 62/4 में आशा यादव परिवार के साथ रहती है। उसका पति प्रकाश कुमार यादव खुद का व्यवसाय करता है। सोमवार को मकान में ताला लगाकर प्रकाश परिवार सहित ससुराला बलौदा चारपारा चले गए थे। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे कॉलोनी में रहने वाले एक सदस्य ने फोन से सूचना दी। उसने बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है। मकान का सामान बिखरा हुआ है। तब प्रकाश व उसकी पत्नी वापस घर लौटे। मकान में रखे सोने का नेकलेस, चादी का दौ चैन, पायल, हाथ फुल, पांव फुल, सोने का कान टॉप्स, चांदी का कमरबंध, चाबी छल्ला, नथनी, सोने व चांदी की अंगुठी, बिछिया, चुड़ी, सोने की बिंदिया, नथ, लॉकेट, चांदी सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This