रेल्वे फाटक पर मालगाड़ी की चपेट में आई कार

Must Read

रेल्वे फाटक पर मालगाड़ी की चपेट में आई कार

कोरबा। सोमवार की देर शाम दीपका रेलवे फाटक के समीप मालगाड़ी ने कार क्रमांक सीजी 04पीएच 8885 को अपनी चपेट में ले लिया। फाटक पार करने के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान कार में महिला व बच्चे सवार थे। जो बाल बाल बच गए। हादसे का कारण भीड़ भाड़ व व्यस्तम सड़क को बताया जा रहा है। कार सवार रायपुर से बालको की ओर जा रहे थे। एक ओर फाटक नहीं होने के कारण इस तरह की स्थिति निर्मित होती है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला। उन्होंने रेल प्रबंधन को लेकर कहा कि एक तरफ का फाटक नहीं है। जिसे सुधारने की दिशा में पहल नहीं की जा रही है। मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव बना रहता है ऐसे में क्रासिंग पार करने की जल्दी लोगों को रहती है। फाटक नहीं होने के कारण लोग जल्दबाजी में क्रासिंग में घुस जाते है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This