Tuesday, February 24, 2026

रोजगार के लिए युवक को लगवा रहे कार्यालयों के चक्कर

Must Read

रोजगार के लिए युवक को लगवा रहे कार्यालयों के चक्कर
कलिंगा आश्वासन के बाद भी ठेका कंपनी कलिंगा नहीं दे रही रोजगार

 

कोरबा। एसईसीएल के विभिन्न परियोजनाओं में स्थानीय बेरोजगार रोजगार से वंचित है। आश्वासन के बाद भी उन्हें कार्यालयों के चक्कर काटना पड़ रहा है। लंबे समय से भटकने के बाद भी रोजगार नहीं मिलने से उनका आक्रोश भड़कने लगा है। मानिकपुर परियोजना में नियोजित ठेका कंपनी कलिंगा भी कुछ इसी तरह से बेरोजगार को परेशान कर रही है। आश्वासन के बाद भी कंपनी युवक को नौकरी के लिए घुमा रहा है। मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है। कलेक्टर से भिलाईखुर्द निवासी यतन कुमार पिता गनपति राम ने शिकायत की है। उसका कहना है कि एसईसीएल मानिकपुर खदान में ठेका कंपनी कलिंगा चालू हो गया है। लगभग 7 से 8 महिना हो गया है, जिसमें रोजगार का अश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक रोजगार प्रदान नहीं किया गया है । एसईसीएल मानिकपुर के जीएम श्री प्रधान द्वारा भी झूठा अश्वासन दिया जा रहा है और दूसरे राज्य के व्यक्तियों को काम में लगाया जा रहा है। दूसरी ओर स्थानीय युवाओं को रोजगार की अति आवश्यकता है। कलेक्टर से की गई शिकायत में कहा गया है कि उसे अविलंब मानिकपुर खदान में नियोजित ठेका कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराई जाए।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This