Friday, February 20, 2026

रोजगार साहित अन्य मुद्दों पर बनी बात, बैठक में विस्थापितों की मांगों पर हुई सकारात्मक चर्चा

Must Read

रोजगार साहित अन्य मुद्दों पर बनी बात, बैठक में विस्थापितों की मांगों पर हुई सकारात्मक चर्चा

कोरबा। शुक्रवार को कुसमुंडा महप्रबंधक कार्यालय में भू विस्थापितों और एसईसीएल प्रबंधन के बीच बैठक हुई। जिसमें भू विस्थापितों मजदूरों के विभिन्न मांगो पर चर्चा हुई। विभिन्न मुद्दों पर प्रबंधन और एसईसीएल के अधीन कार्य कर रहे निजी कंपनी के बीच चर्चा हुई। विभिन्न मुद्दों जैसे हाई पावर कमेटी के हिसाब से भुगतान और न्यूनतम दर से भुगतान, सप्ताह में एक दिन अवकाश, सुरक्षा उपकरण, निजी कंपनियों मे भू विस्थापितों को रोजगार देने और एचपीसी से भुगतान सहित भू विस्थापित ग्राम के स्कूली बच्चों के लिए बस की सुविधा, पेयजल हेतु बोरवेल, चिकित्सा सम्बन्धी समस्याओं हेतु एम्बुलेंस की व्यवस्था और ब्लास्टिंग की वजह से क्षतिग्रस्त मकानों का मूल्यांकन करा मुआवजा राशि भुगतान करने पर सहमति बनी। बैठक मे महाप्रबंधक कुसमुंडा, जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, श्रम सेवक भू विस्थापित संगठन के सदस्य, भू विस्थापित, निजी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा के वार्ड 5 में 4.74 लाख की सीसी रोड सालभर से अधूरी, रहवासियों में रोष

वार्ड क्रमांक 5 में 4 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाली सीसी रोड एक साल से अधूरी...

More Articles Like This