Tuesday, February 24, 2026

लचर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर फूटा लोगों का आक्रोश, नाराज लोगों ने बिजली ऑफिस का किया घेराव

Must Read

लचर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर फूटा लोगों का आक्रोश, नाराज लोगों ने बिजली ऑफिस का किया घेराव

कोरबा। सर्वमंगला नगर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली गुल से से परेशान क्षेत्रवासियों ने बिजली ऑफिस का घेराव किया और अपनी समस्या बताई। इस पर बिजली विभाग द्वारा एक सप्ताह में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया है।सर्वमंगला नगर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली गुल से क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि एक दिन में कम से कम 30 से 40 बार बिजली गुल होती है इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोज-रोज की हो रही समस्या से परेशान होकर क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग जाकर अपनी समस्या बताई।वार्डवासियों ने बताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर बिजली व्यवस्था दुरुस्त की नहीं की जाती है तो पुन: बिजली ऑफिस का घेराव किया जाएगा।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This