Friday, February 13, 2026

लापता स्कूली छात्रा लापता, 10 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

Must Read

लापता स्कूली छात्रा लापता, 10 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

कोरबा। जिले के तुलसी नगर निवासी की पुत्री का 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान है। सिटी कोतवाली पुलिस भी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन उसे अब तक सफलता नहीं मिली है। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 28 फरवरी को सुबह 7.40 बजे स्कूल जाने के नाम पर निकली थी। वह बीकन स्कूल सीएसईबी बी-टाइप कॉलोनी में कक्षा नवमीं में अध्यनरत है। घर से वह यूनिफार्म में और स्कूल बैग के साथ ही निकली थी। इसके अलावा कोई अन्य कपड़ा, बैग अथवा नगदी लेकर नहीं गई है। वह मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं करती थी। घर में उसे किसी बात के लिए डाँटा फटकारा भी नहीं गया है। वह क्यों गई, कहां गई इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं है। सिटी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, लेकिन पुलिस को भी उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This