Wednesday, February 11, 2026

लैब टेक्नीशियन से मारपीट करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ की गई शिकायत, मारपीट करने वाले भाजपा नेता के विरुद्ध धारा बढ़ाने, गिरफ्तारी व जुलूस निकालने सौंपा ज्ञापन

Must Read

लैब टेक्नीशियन से मारपीट करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ की गई शिकायत, मारपीट करने वाले भाजपा नेता के विरुद्ध धारा बढ़ाने, गिरफ्तारी व जुलूस निकालने सौंपा ज्ञापन


कोरबा। बिलासा ब्लड बैंक में मारपीट करने वाले भाजपा नेता के विरुद्ध धारा बढ़ाने, गिरफ्तारी एवं जुलूस निकालने के संबंध में पुलिस अधीक्षक को एनएसयूआई ने ज्ञापन सौंपा है। एनएसयूआई के महासचिव जुनैद मेमन ने एसपी को अवगत कराया है कि 3 दिवस पूर्व रात्रि के समय बीजेपी नेता बृजेश यादव द्वारा शराब के नशे में धुत्त होकर गाली-गलौज करते हुए ब्लड बैंक के कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जिससे पीडि़त में भय व्याप्त है। घटना के बाद आरोपी द्वारा बिना भय के वीडियो जारी किया गया है जो कि कहीं न कहीं यह दर्शाता है कि बृजेश यादव के द्वारा अपने आपको कानून से बढकऱ मानता है। ब्लड बैंक एक समाजसेवी संस्था है जहां से आमजनों के हित के लिये कार्य किया जाता है। ऐसे में भय के माहौल में कार्य करना कहीं न कहीं बीजेपी नेता का कद कानून से बड़ा दिखना हो रहा है। एसपी से निवेदन किया गया है कि मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित रूप से ऑफिस में घुसकर, शराब पीकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी संबंधित धाराओं को जोड़ते हुए समाज में ऐसे प्रवृत्ति के लोगों का भय समाप्त करने के लिये गिरफ्तारी के पश्चात जुलूस निकाला जाए।

Loading

Latest News

सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण, हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को देखा

कोरबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम और छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वधान में...

More Articles Like This