लोक अदालत 14 मार्च को, मामलों का सहमति से होगा निपटारा

Must Read

कोरबा। जिला कोर्ट कोरबा, तहसील विधिक सेवा समितियां कटघोरा, करतला और पाली के साथ सभी राजस्व न्यायालयों में लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित की जाएगी।
इसकी तैयारी को लेकर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश व विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने न्यायिक अधिकारियों की जिला न्यायालय परिसर में वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में बैठक ली थी। बैठक में निर्देशित किया गया है कि आगामी नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने अधिक से अधिक मामलों को सूचीबद्ध किया जाए। लंबित प्रकरणों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण निराकरण के लिए जरूरी कदम उठाएं, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सरल बनाया जा सके। लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, बैंक संबंधी मामलों, लिखित पराक्रम्य अधिनियम की धारा 138 से संबंधित प्रकरण, वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण समेत अन्य व्यवहार वादों को शामिल किया जाएगा। विशेष रूप से 5 से 10 वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समझौता के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This