लोकल सब्जियों की आवक कम, दाम बढ़े
कोरबा। इन दिनों सब्जियों के दाम ज्यादा है। पिछले साल की तुलना में 10 से 15 रुपए प्रति किलो दाम अधिक है। फेस्टिवल सीजन आते ही सप्ताह भर से कोई सब्जी 50 से 60 रुपए से कम नहीं है। वहीं इसके इस माह तक ऐसे ही बने रहने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि त्योहारी सीजन व बाहरी आवक कम होने के कारण आम आदमी की जेब पर असर पड़ रहा है। टमाटर 45 से 50 रुपए तो कोई भी सब्जी 50 से 60 रुपए किलो से कम में बाजार में नहीं मिल रही है।सब्जी के होलसेल व्यापारियों ने बताया कि सब्जी लेना मजबूरी है, क्योंकि बगैर इसके खाना खाया नहीं जा सकता। जिन सब्जियों के दाम सप्ताह भर पहले 20 से 30 रुपए तक थे, उनके भाव लोकल आवक कम होने से बढऩे लगे है। बाजार में लगभग सभी सब्जी कम से कम 50 रुपए तक बिकने लगा है। फिलहाल टमाटर की कीमत जुलाई अगस्त जैसी, 100 से 150 रुपए तक नहीं है। लालभाजी भी बाजार में 40 रुपए किलो तक जा पहुंचा है। अब दाम घटने के लिए 20 से 30 नवंबर ठंड के मौसम का इंतजार करना होगा। किसान की बाड़ी से सब्जी बाजार तक आने पर ही कीमत कम होने की संभावना है।70 रुपए किलो में मिल रहा प्याज त्योहार के नजदीक आते ही प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। नवरात्रि तक जो प्याज 30 से 40 रुपए प्रति किलो बिक रही थी, वह अचानक 70 से 80 रुपए प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई है। थोक व्यापारियों प्याज के कीमत बढ़ जाने के पिछले कारण कम आवक को बताया जा रहा है।
![]()

