वयोवृद्ध मतदाताओं का किया गया सम्मान

Must Read

वयोवृद्ध मतदाताओं का किया गया सम्मान

कोरबा। निर्वाचन विभाग, कोरबा के निर्देशानुसार 80 वर्ष व इससे अधिक आयु के समस्त मतदाताओं का सम्मान किया जाना है। मतदान केन्द्रों में निवासरत मतदाताओं को मतदान केन्द्र में आमंत्रित कर अथवा उनके निवास जाकर सम्मानित करने के निर्देश के फलस्वरूप कोरबा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 196 दुरपा रोड में निवासरत वृद्ध मतदाताओं का सम्मान बूथ लेबल ऑफिसर श्रीमती लाजवंती दीवान के द्वारा उनके घर पहुंच कर श्रीफल भेंट कर किया गया। वृद्ध मतदाताओं परसराम आदिले, शिवपाल आदिले, जितेन्द्र कुमार तिवारी आदि से आग्रह भी किया गया कि वे निर्वाचन में अपने मताधिकार का निर्भर होकर उपयोग करें।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This