कोरबा। वाहन की ठोकर से ट्रांसफार्मर की सुरक्षा दीवार टूट गई, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। शहर के आरपीनगर फेस-1 में दशहरा मैदान में नवरात्रि, गणेश चतुर्थी समेत अन्य मौके पर कार्यक्रम होते हैं जिसमें लोगों की जमकर भीड़ रहती है। नवरात्रि व दशहरा के दौरान मेला जैसा माहौल रहता है। मैदान के पास ही लगे ट्रांसफार्मर से किसी तरह का हादसा न हो इसके लिए चारों ओर सुरक्षा दीवार खड़ी की गई है। किसी वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक ओर के दीवार को टक्कर मार दी। दीवार टूटकर गिरी तो वहां मौजूद कुत्ते के 3 पिल्ले की दबने से मौत हो गई। आसपास बच्चे भी खेलते रहते हैं, ऐसे में दीवार टूटे होने से ट्रांसफार्मर के लटकते तारों से अब खतरा बढ़ गया है।
![]()

