Monday, February 16, 2026

वाहन स्टैंड में युवक से मारपीट

Must Read

वाहन स्टैंड में युवक से मारपीट

कोरबा। मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में वाहन स्टैंड कर्मचारियों की दबंगई कुछ ज्यादा की बढ़ गई है। पार्किंग को लेकर उपजे विवाद के बाद करीब आधा दर्जन कर्मचारियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी,जिसके निशान उसके शरीर पर आसानी से देखे जा सकते हैं। मामले की शिकायत सिविल लाईन पुलिस से की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है और जल्द ही कार्रवाई भी करेगी। पीड़ित युवक का नाम भानू कुमार है। ग्राम गोढ़ी में रहने वाला भानू अपनी पत्नी को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया है। भानू ने बताया,कि वह अपनी वाहन लेकर मेडिकल कॉलेज के वाहन स्टैंड पहुंचा और पार्क किया। पार्किंग शुल्क पटाने के लिए उसने सौ रुपए का नोट दिया और चिल्लर की मांग की। कर्मचारियों ने चिल्हर देने से मना कर दिया जिसके बाद भानू गुस्से में आ गया और पास में रखी कुर्सी को लात मार दिया फिर क्या था वाहन स्टैंड के आधा दर्जन कर्मचारी उस पर पिल पड़े और बेल्ट और डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी।भानू कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This