विकासखंड स्तरीय अंगना मे शिक्षा प्रशिक्षण का आयोजन
कोरबा। विकासखंड स्तरीय अंगना में शिक्षा एक दिवसीय प्रशिक्षण, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कोरबा के निर्देशन में विकासखंड समन्वयक कार्यालय कोरबा अंधरिकछार में आयोजित किया गया।विकासखंड के सभी 36 संकलो के संकुल शैक्षिक समन्वयक एवम एक एक सक्रिय महिला शिक्षिकाएं प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए। वही कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य माताओं का उन्मुखीकरण के साथ-साथ प्राथमिक शाला में अध्ययनरत कक्षा पहली दूसरी बच्चों की माताओं को शिक्षा से जोड़ने अंगना में शिक्षा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसमें बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा माता के सानिध्य में घर पर दिया जाता है। माता उन बच्चों की प्रथम गुरु होती है घर पर ही खेल खेल में बच्चे गणितीय आंकलन एवं भाषा की जानकारी प्राप्त करते हैं। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स श्रीमती शैल श्रीवास, श्रीमती नमिता व श्रीमती राजेश्वरी चंद्रा के द्वारा रसोईया खादय पदार्थ एवं घरेलू सामान से भाषा एवं गणित के कौशल सीखाने में माताओं की भूमिका के बारे में बताया गया। वही प्रशिक्षण के दौरान विकासखंड समन्वयक अनिल रात्रे द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर विस्तार से चर्चा करते हुए कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों को भाषा एवं गणित की समझ, पढ़ना लिखना अनिवार्य रूप से आना चाहिए। इस अवसर पर बी.आर.सी शहरी केसकर एवं समस्त सीएसी उपस्थित रहे।
![]()




























