Tuesday, February 17, 2026

विघ्नविनाशक गणपति के आगमन की तैयारी पूरी

Must Read

विघ्नविनाशक गणपति के आगमन की तैयारी पूरी

कोरबा। भाद्रपद चतुर्थी को विघ्नविनाशक गणपति भगवान स्थापित होंगे। इस पर्व के लिए जिले में तैयारी पूरी हो गई है।
विघ्रों का हरण करने के साथ सभी कार्यों को मंगलमय बनाने वाले भगवान गणेश प्रथम पूज्य कहे जाते है। भादोमास में उनका पर्व शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से प्रारंभ हो रहा है। कोरबा नगर के साथ-साथ बालकोनगर, जमनीपाली, दीपका, कटघोरा, पाली, बांकीमोंगरा, कुसममुण्डा और ग्रामीण अंचल में गणेशोत्सव की परंपरा वर्षों से जारी है। इस बार भी अलग-अलग आकार-प्रकार के पण्डालों में गणपति विराजमान होंगे। इसके लिए भारी-भरकम तैयारी की गई है जो अब अंतिम स्थिति में है। बताया गया कि सोमवार को सुबह 11 बजे के बाद शुभ मूहूर्त में स्थापना की प्रक्रियाओं को प्रारंभ किया जायेगा। शाम तक यह दौर जारी रहेगा। इससे पहले जिला प्रशासन ने गणेशोत्सव के आयोजन को नियम पालन के साथ करने के लिए शांति समिति की बैठक रखी। अपर कलेक्टर प्रदीप साहू ने आयोजकों से इस बारे में संवाद करने के साथ बताया कि वैध बिजली कनेक्शन लेते हुए उन सभी नियमों को माना जाये जो व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है।

Loading

Latest News

दो बार परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में भ्रम, पहला अनिवार्य, दूसरी परीक्षा होगी वैकल्पिक

कोरबा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का आगाज आज से हो गया है। परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं।...

More Articles Like This