विद्युत सब स्टेशन से कॉपर वायर की चोरी

Must Read

विद्युत सब स्टेशन से कॉपर वायर की चोरी

कोरबा। बिजली वितरण कंपनी के कटघोरा डिविजन के अंतर्गत लाद कोरबी स्थित विद्युत सब स्टेशन से चोर ने कॉपर वायर की चोरी कर ली। जूनियर इंजीनियर की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध पंजीकृत किया है और जांच कर रही है। कोरबी पुलिस ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत कंपनी का सब स्टेशन है, जहां पर यह घटना हुई। बताया गया कि स्टेशन के अंदर मौजूद ट्रांसफार्मर में प्रयुक्त होने वाले कीमती कॉपर वायर की काफी मात्रा की चोरी कर ली गई। इसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई गई है। संबंधित सामग्री स्पेयर के रूप में रखी गई थी। मौके पर यह सामान गायब मिला।तब इस पर संज्ञान लेने के साथ पुलिस को अवगत कराया गया। इस घटना में कौन इंवॉल्व हो सकता है, पुलिस इसकी जांच कर रही हैं।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This