Saturday, February 14, 2026

विधवा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

विधवा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। विधवा महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका सीमा पटेल (42 साल) ओमपुर स्थित एसईसीएल के विभागीय कॉलोनी में रहती थी। 12 साल छोटे प्रेमी को इस मामले में आरोपी बताया जा रहा है। बुधवार रात खून से लथपथ हालत में महिला के बच्चे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे।मामला रजगामार चौकी का है। पति की मौत हो के बाद सीमा का अफेयर 2 साल से एक युवक गुमा उरांव (29 साल) के साथ चल रहा था। खाना खाने के बाद दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ और गुमा ने उसकी हत्या कर दी।जानकारी के मुताबिक, महिला एसईसीएल कॉलोनी के मकान नंबर एम-763 में रहती थी और आरोपी गुमा प्रगति नगर का रहने वाला था। पति की मृत्यु के बाद से गुमा का सीमा के घर पर आना-जाना था और दोनों के बीच अवैध संबंध थे।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सीमा के पति की मौत 2 साल पहले किसी बीमारी से हुई थी। उसका पति प्राइवेट जॉब में काम करता था। दोनों ने एसईसीएल कॉलोनी के मकान में कब्जा जमा रखा था। पति की मौत के बाद भी महिला अपने बच्चों के साथ उसी घर में रहती थी। सीमा पटेल के दो बच्चे 18 साल की बेटी और 16 साल का लड़का है। उनके बच्चों को भी अपनी मां के अवैध संबंध के बारे में पता था। घटना की रात तीनों अलग-अलग कमरे में सोए हुए थे। बेटी को जानकारी थी कि गुमा उरांव घर आया हुआ है। बेटी को एहसास हुआ तो रात ढाई बजे मां के कमरे में गई जहां वह खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। दोनों बच्चे उसे हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।वारदात के बाद आरोपी फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर लेने की बात सामने आई है। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This