Friday, February 13, 2026

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत व सांसद ज्योत्सना ने गृहग्राम में किया मतदान, सरोज पाण्डेय नहीं डाल सकीं वोट

Must Read

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत व सांसद ज्योत्सना ने गृहग्राम में किया मतदान, सरोज पाण्डेय नहीं डाल सकीं वोट

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत व पुत्र सूरज महंत ने गृहग्राम सारागांव सक्ती के मतदान केन्द्र में मतदान किया। वही इस दौरान उनके भाई राजेश महंत भी उपस्थित थे और उन्होंने भी मतदान किया। मतदान के पश्चात डॉ. महंत ने कहा कि सबसे बड़ा महत्वपूर्ण हमारा संविधान है। जिसने हमें वोट डालने का अधिकार दिया है। उस मत को देने के लिए हम कोरबा से यहां आए हैं। एक-एक वोट बहुमूल्य है लोकतंत्र की रक्षा के लिए संविधान की सुरक्षा के लिए आपको वोट देना है, बाकी सब काम बाद में। वही उधर दूसरी तरफ दुर्ग से आई कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय को कोरबा लोकसभा की मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण मतदान करने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ वे अपना मत उपयोग करने से वंचित रहीं। वहीं सूत्रों की माने तो सरोज पाण्डेय के साथ-साथ उनके बाहर से आए कार्यकर्ता भी अपना मतदान नहीं कर सके।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This