Wednesday, February 4, 2026

विधानसभा क्षेत्र कोरबा में चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, पट्टा वितरण से प्रभावित हुआ पार्षद गंगाराम, कांग्रेस का थामा दामन

Must Read

विधानसभा क्षेत्र कोरबा में चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, पट्टा वितरण से प्रभावित हुआ पार्षद गंगाराम, कांग्रेस का थामा दामन

कोरबा। जिले अंतर्गत चुनाव के पहले विधानसभा क्षेत्र कोरबा में भाजपा को एक और झटका लगा है। वही बालको क्षेत्र के भाजपा के सक्रिय पार्षद गंगाराम ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वह पट्टा देने वाले यानी कोरबा विधायक और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा कराए गए विकास कार्यों से बेहद प्रभावित है। कांग्रेस सरकार ने गरीबों को पट्टा बांट दिया। तब इस बात का मेरे मन और मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ा। यह एहसास हुआ कि जो काम बीजेपी 15 साल में नहीं कर पाई, वह काम जयसिंह अग्रवाल के राजस्व विभाग ने 5 साल में कर दिखाया। गरीबों को उनका हक दिलवाया। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में ऐसे लोगों की कमी नहीं है। वही गंगाराम का कहना है जो झुग्गी झोपड़ी में निवास करते हैं। ऐसे लोगों की सुध लेने के कारण ही मेरा हृदय परिवर्तन हो हुआ है । वही टिकट फाइनल होने के बाद श्री अग्रवाल ने अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को वह बालको क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 37 दैहानपारा के पार्षद गंगाराम ने जयसिंह अग्रवाल के समक्ष अपनी निष्ठा प्रकट की और कांग्रेस का दामन थाम लिया। वही जयसिंह ने भी आत्मीयता के साथ गंगाराम का स्वागत किया और कांग्रेस का गमछा पहनाया। श्री अग्रवाल ने गंगाराम के कांग्रेस प्रवेश लेने पर कहा कि अब सिर्फ आम लोग ही नहीं, बीजेपी के लोग भी यह भली भांति समझ चुके हैं कि भाजपाई सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं। उनके काम धरातल पर नहीं दिखते। जो काम बीजेपी ने 15 साल सत्ता में रहते नहीं किया। हमने 5 साल में कर दिखाया। प्रदेश में सबसे ज्यादा पट्टे कोरबा विधानसभा में बांटे जाएंगे। 10000 पट्टे बांट चुके हैं। आदर्श आचार संहिता के कारण अभी पट्टे बांटने के काम में रोक लग गई है।

Loading

Latest News

ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर...

कोरबा। ग्राम पंचायत धनगांव में 15 वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आने के बाद...

More Articles Like This