Thursday, February 19, 2026

विधानसभा क्षेत्र में सरकारी शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल: मरकाम

Must Read

विधानसभा क्षेत्र में सरकारी शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल: मरकाम

कोरबा। प्रदेश की भाजपा सरकार पाली तानाखार क्षेत्र के गोंगपा विधायक तुलेश्वर मरकाम के निशाने पर आ गई है। मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक ने जिले के अधिकारी,कर्मचारी और शासन पर अपने क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। विधायक तुलेश्वर मरकाम ने जिले के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही शासन पर अपने क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके क्षेत्र में सरकारी शिक्षा व्यवस्था का काफी बुरा हाल है। स्कूल भवन जर्जर हो गए है। बच्चे या तो निजी भवनों में पढ़ रहे है या फिर किराए और सार्वजनिक भवन में। आदिवासी क्षेत्र होने के नाते सरकार की विशेष योजनाओं का संचालन हो रहा है,लेकिन उसकी राशि का बंदरबांट कर लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में सरकारी शिक्षा व्यवस्था का भगवान ही मालिक है। मरम्मत के अभाव में स्कूल के भवन जर्जर हो गए है। छतो से पानी टपक रहा है और शिक्षकों की भी काफी कमी है। समस्या समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को कहा गया,लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं है। विधायक ने अपने क्षेत्र में संचालित हो रहे सरकारी योजना में भी भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा,कि आदिवासी क्षेत्र होने के कारण कई तरह की विेशेष योजनाएं यहां संचालित हो रही है,जिसके लिए राशि तो जारी हो रही है लेकिन वह जा कहां रहा है इसका कुछ पता नहीं है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This