Friday, February 13, 2026

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत व सांसद ने जनता का आभार जताया

Must Read

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत व सांसद ने जनता का आभार जताया

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा संसदीय क्षेत्र की जनता व समस्त मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। डॉ.महंत व सांसद ने कहा है कि आम जनता का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष समर्थन व सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ है। जनता का आशीर्वाद सदैव महंत परिवार के साथ रहा है और इस चुनाव में भी भरपूर आशीर्वाद मिला है। मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिसके लिए वे साधुवाद व बधाई के पात्र हैं। नेता प्रतिपक्ष व सांसद ने इस उम्मीद के साथ कि जनता का स्नेह परस्पर बना रहेगा, समस्त संसदीय क्षेत्रवासियों को पुन: आभार प्रेषित किया है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This