Thursday, February 19, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर फेडरेशन ने पावर कंपनी अध्यक्ष को लिखा पत्र

Must Read

विभिन्न मांगों को लेकर फेडरेशन ने पावर कंपनी अध्यक्ष को लिखा पत्र

कोरबा। पावर कंपनी में मेन पावर कम होता जा रहा है। नियमित भर्ती नहीं होने से कार्य आउटसोर्सिंग व ठेकेदारों के भरोसे हो रहा है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन महासचिव आरसी चेट्टी ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी अध्यक्ष पी दयानंद को पत्र लिखा है। लिखे गए पत्र में कहा गया है कि पावर कंपनी में बेहतर उपभोक्ता सेवा, राजस्व वसूली व रख रखाव कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक मेन पावर की आवश्यकता पर विचार किया जाए। नियमित स्थाई प्रकृति के कार्य के लिए वर्षों से कार्यरत संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए। बोनस भुगतान अधिनियम 1965 तथा कंपनी की नीति अनुसार लंबित बोनस, अनुग्रह और 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता भुगतान पर विचार किया जाए। ऊर्जा विभाग द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की सैद्धांतिक स्वीकृति और कर्मचारियों के पदोन्नति, सेवा शर्तों के लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This