Saturday, February 14, 2026

विवाद के बाद दोबारा चुनाव, पंचायत सचिव संघ कटघोरा के जयपाल बने अध्यक्ष

Must Read

विवाद के बाद दोबारा चुनाव, पंचायत सचिव संघ कटघोरा के जयपाल बने अध्यक्ष

कोरबा। प्रदेश पंचायत सचिव संघ कोरबा के जिलाध्यक्ष धरम भारद्वाज के नेतृत्व में जिला इकाई कटघोरा का रविवार को ब्लाक सचिव संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। 24 दिसंबर को विवाद की स्थिति निर्मित होने के बाद पुन: 31 दिसंबर को चुनाव हुआ और जयपाल सिंह कंवर को अध्यक्ष घोषित किया गया। कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु दो नामांकन दीपक भारद्वाज व जयपाल सिंह कंवर ने दाखिल किया। कटघोरा ब्लॉक के लिए कुल 43 सचिव में से 03 सचिव अनुपस्थित रहे। जहां 40 सचिव ने अपने मत डाले। दीपक भारद्वाज को कुल 14 मत मिले। वहीं जयपाल सिंह कंवर को 24 मत प्राप्त हुए। एक मत ब्लैक तो दूसरा मत रिजेक्ट हुआ। कुल 10 मत से जयपाल सिंह कंवर को विजय घोषित किया गया।फिलहाल कटघोरा ब्लॉक से सचिव संघ के अध्यक्ष जयपाल सिंह कवंर को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दो उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष की घोषणा करना अभी बाकी हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सचिव समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। नववर्ष में सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष और सचिवों के द्वारा जिला अध्यक्ष का चुनाव होना है जिसकी तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This