Sunday, February 15, 2026

विवाद के बाद पति ने की थी पत्नी की हत्या, पुलिस को नहीं दे सका धोखा, हत्यारा पति गिरफ्तार, पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, हत्या के बाद चूल्हे में झोंक दिया था शव

Must Read

विवाद के बाद पति ने की थी पत्नी की हत्या, पुलिस को नहीं दे सका धोखा, हत्यारा पति गिरफ्तार, पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, हत्या के बाद चूल्हे में झोंक दिया था शव

कोरबा। जिले में दूरस्थ बांगो थानांतर्गत ग्राम डुमरमुड़ा में निवासरत आंगनबाड़ी सहायिका बृज कुंवर 45 वर्ष की शनिवार रात घर के रसोईघर में जली हालत में लाश मिलने व मौत का मामला सुलझा लिया गया है। मृतका को उसके पति ने ही मौत के चूल्हे में धकेल दिया था और जंगल की ओर जाने की कहानी बताया था। पूछताछ के दौरान उसका झूठ पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि मृतिका शराब पीने की आदी थी और उसका पति भी शराब सेवन करता है। इनके बीच अक्सर विवाद होते रहता था। घटना दिनांक को भी आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और बात बढऩे पर पति कृष्णा टेकाम ने रसोई घर में ही मारपीट कर उसे धक्का दे दिया। धक्का देने के कारण महिला जलते हुए चूल्हे में जा गिरी और जलने से मौत हो गई। पति ने पुलिस के सामने यह कहानी बयां की है। फिलहाल मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। आरोप स्वीकारने पर पति को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पति कृष्णा टेकाम ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई थी। घटना के समय वह जंगल गया था। पुत्र भी घर में नहीं था। जंगल से कृष्णा घर लौटा तो घर के चूल्हा में बृजबाई का सिर पड़ा था। महिला आग से जलकर मर चुकी थी। कृष्णा ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मदद के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। महिला की मौत जिन परिस्थितियों में हुई है उससे कई लोग संदिग्ध मान रहे थे। इसे हत्या की नजरिए से देख रहे हैं। उनका कहना था कि यदि खाना बनाते समय महिला के शरीर में आग लगी तो वह इधर-उधर जान बचाने के लिए भागी होगी। चूल्हे पर उसका सिर पड़ा होना संदिग्ध था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाई। जिसमें सफलता भी मिल गई।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This