विश्वकर्मा के प्राकट्य दिवस कार्यक्रम में भिड़े दो पक्ष
कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड गेवरा क्षेत्र में ऐसा पहली बार हुआ जब निर्माण के देवता विश्वकर्मा के प्राकट्य दिवस पर कोल माइंस के अंदरूनी हिस्से के बजाय गेवरा स्टेडियम में सार्वजनिक कार्यक्रम करते हुए पूजा की गई। आयोजन के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसका सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है।
कोयलांचल से जुड़े कर्मचारी बताते हैं कि कई दशक से खदान के भीतर ही विश्वकर्मा पूजा करने की पंरपरा बनी हुई थी और इसे आज के दिन किया जाता रहा। ऐसा पहली बार प्रबंधन की ओर से किया गया जब 52 मिलियन टन वार्षिक कोयला खनन वाली गेवरा खदान के भीतर पूजा करने से परहेज किया गया और कई किलोमीटर दूर गेवरा स्टेडियम में इसकी औपचारिकता निभाई गई। अधिकारियों के साथ ट्रेड यूनियन के कुछ पदाधिकारी और कर्मी यहां उपस्थित हुए जिन्होंने प्रतिमा की पूजा की। रात को भक्ति में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जहां जमकर बवाल होता रहा।
![]()

