वीआईपी ड्यूटी करने के बाद वापस लौटते समय तबीयत खराब होने से आरक्षक की हुई मृत्यु, अस्पताल में इलाज के दौरान गई जान
कोरबा। जिले में वीआईपी ड्यूटी करने के बाद वापस लौट रहे एक पुलिसकर्मी की रास्ते में एकाएक तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। मृत पुलिस कर्मी अशोक पेंद्राम रतनपुर का निवासी बताया जा रहा हैं, जो कोरबा जिले के आजाक थाना में आरक्षक था। काशीनगर क्षेत्र में वह परिवार के साथ रह रहा था। उसकी मृत्यु के बारे में सिविल लाइन पुलिस को जानकारी दी गई है।
![]()




























