Wednesday, February 18, 2026

वेतन भुगतान में देरी की शिकायत पहुंची लेबर कमिश्नर तक

Must Read

वेतन भुगतान में देरी की शिकायत पहुंची लेबर कमिश्नर तक

कोरबा। कोयला कर्मियों के वेतन भुगतान में देरी के संबंध में एसईसीएल के गेवरा एरिया के एक कर्मी ने ऑनलाइन शिकायत की है। वेतन भुगतान में देरी होने से दिक्कत होने का जिक्र किया है। बिलासुपर के रीजनल लेबर कमिश्नर (सी) ने इस शिकायत पर गेवरा एरिया के जीएम (माइनिंग) को 5 अक्?टूबर, 2023 को आदेश जारी किया है। इसमें कहा है कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सितंबर, 2023 की मजदूरी भुगतान में देरी के कारण उन्हें और अन्य कामगारों को वित्तीय कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लेबर कमिश्?नर ने लिखा है कि इस संबंध में आपको सलाह दी जाती है कि संबंधित श्रमिकों को होने वाली किसी भी वित्तीय कठिनाइयों से बचने के लिए वेतन भुगतान अधिनियम के अनुसार निर्धारित समय के भीतर मजदूरी का वितरण सुनिश्चित करें। इस संबंध में की गई कार्रवाई रिपोर्ट सोमवार, 9 अक्टूबर, 2023 तक अधोहस्ताक्षरी को प्रस्तुत की जाएगी।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This