शक्ति स्वरूपा महिला इकाई ने की निर्धन परिवार की मदद
कोरबा। भारत विकास परिषद की शक्ति स्वरूपा महिला इकाई की पदाधिकारियों के साथ सदस्यों ने परिणय सूत्र में बंधने वाली आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद युवती व उनके परिजन को सहयोग के रूप में जरूरी सामान उपहार स्वरूप भेंट किए। करतला ब्लॉक की रामपुर निवासी एक युवती की शादी थी। जिसके पिता का आकस्मिक निधन हो चुका है। आय का कोई स्थाई स्रोत नहीं होने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। इससे बिटिया की शादी में होने वाले जरूरी खर्च का वहन करने में सक्षम नहीं थें। जिस पर शक्ति स्वरूपा महिला इकाई सहयोग के लिए आगे आई।
![]()

