Thursday, February 12, 2026

शराब के नशे में बड़े भाई ने मंझले को पीटा

Must Read

शराब के नशे में बड़े भाई ने मंझले को पीटा

कोरबा। शराब के नशे में बड़े भाई ने मंझले भाई की पिटाई कर दी। छोटे भाई ने भी मारपीट में बड़े भाई का साथ दिया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम बगबुड़ा का है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बगबुड़ा (धनवार पारा ) निवासी बंधु राम धनुहार रोजी मजदूरी का काम करता है जो रविवार 9 जून को 6 बजे कुंआ से पानी लाने गया था और वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका बड़ा भाई झूलसाय धनुहार शराब के नशे में वहां आया और गाली-गलौज करते हुए डंडा से मारपीट शुरू कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी की। वहीं छोटा भाई सुद्धु राम धनुहार बंधुराम को पीछे से पकड़ कर रखा था। मार पीट से बंधुराम के बाए गाल, बाएं आंख के पास, सर के बीच में ऊपर एवं दाहिने कंधा के पास पीठ में चोटें आई है। प्रार्थी के मुताबिक उसके साथ मारपीट करते बीरसाय धनुहार और लेडी रौनिया ने देखा है। मामले की रिपोर्ट बंधुराम ने अपनी पत्नी दिलासो बाई के साथ पहुंचकर थाने में दी। पुलिस जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This