कोरबा। टीपी नगर शराब दुकान के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ सड़क किनारे पड़ा मिला। वह नशे में चूर था। उसे आनन फानन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर ???? दिया। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि कोतवाली अंतर्गत पुरानी बस्ती धनुहार पारा में संतु उर्फ संतोष यादव 52 वर्ष निवास करता था। उसे छोड़ पत्नी और बच्चे अन्यत्र रह रहे थे। संतु अकेला ही रह रहा था। वह नशे का आदी हो चुका था। नशे की हालत में घूमते फिरते रहता था। रविवार की रात करीब 8 बजे टीपी नगर शराब दुकान की ओर आया हुआ था। नशे में होने के कारण शराब दुकान के समीप ही गिर गया था। उसे कुछ परिचितों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
![]()

