शरारती तत्वों ने आश्रम में लगाई आग
कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के छातापाठा में पंचदश नाम जुनाअखाड़ा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का दरबार है। यहां के पुजारी खेम भारती ने उरगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंदिर परिसर के आश्रम में शरारती तत्वों ने आग लगा दी और इससे आश्रम में रखे तख्त, गद्दा, रूद्राक्ष की माला के अलावा लगभग 15 हजार नकदी रकम जलकर राख हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]()




























