Sunday, March 16, 2025

शहर की सड़कों पर मवेशियों ने जमाया कब्जा, राहगीर हो रहे परेशान, गौ पालक मवेशियों को छोड़ रहे सड़क पर, अफसर मेहरबान, हर दूसरी सड़क और चौक पर मवेशियों का जमावड़ा

Must Read

शहर की सड़कों पर मवेशियों ने जमाया कब्जा, राहगीर हो रहे परेशान, गौ पालक मवेशियों को छोड़ रहे सड़क पर, अफसर मेहरबान, हर दूसरी सड़क और चौक पर मवेशियों का जमावड़ा

कोरबा। कांग्रेस शासनकाल में मवेशियों के संरक्षा और किसानों के खेती-किसानी के दिनों में फसल को नुकसान न पहुंचे इसके लिए रोका-छेका अभियान शुरू किया गया था। सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों को गोठान में रखे जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन अब भाजपा राज में भी सड़कों से मवेशियों को हटाने आदेश तक ही सीमित है, जमीनी स्तर पर कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। मवेशी सड़कों पर स्वछंद विचरण करते नजर आ रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश का मौसम शुरू होते ही गौ पालक मवेशियों को अपने घर के गोठान में रखने के बजाए खुला छोड़ रहे हैं। इससे मवेशी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर विचरण करते हुए लोगों के लिए परेशानी का शबब बने हुए हैं। शहरी क्षेत्र में जहां मुख्य मार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा होने से वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। वहीं भारी वाहनों की चपेट में आकर मवेशी भी घायल हो रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेती के कार्य में जुटे हुए हैं। खेत में फसल की बोआई भी शुरू हो गई है। खेतों में हरियाली आ गई है। हरियाली देखकर मवेशी खेत और बाड़ी में प्रवेश कर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। शहर के पावर हाउस रोड, बुधवारी बाजार, आईटीआई-वीआईपी मार्ग, घंटाघर, सुभाष चौक, कोसाबाड़ी, रजगामार, इतवारी बाजार, सीतामणी सहित अन्य मार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। सर्वमंगला पुल से लेकर कुसमुंडा चौक, राताखार बायपास, तुलसी नगर मार्ग, बुधवारी सहित अन्य बायपास मार्ग पर भी बीच सड़क पर मवेशी बैठै रहते हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बावजूद इसके मवेशियों को सड़क से हटाने प्रशासनिक अफसर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
बॉक्स
ज्यादातर मार्गों पर अंधेरा, हादसे का खतरा
शहर को उप नगरीय क्षेत्र को जोड़ने वाली अधिकांश मार्ग की स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी है। सर्वमंगला पुल से कुसमुंडा, इमलीछापर, संजय नगर नहर मार्ग से रेलवे स्टेशन, उरगा मार्ग, रजगामार सड़क सहित अन्य मार्ग की लाइटें खराब हो चुकी हैं। कई सड़क निर्माणाधीन होने से लाइट की ही व्यवस्था नहीं की गई है। कई बार बीच सड़क पर बैठे मवेशी वाहन चालकों की नजर नहीं आने से हादसे का शिकार हो रहे हैं।
बॉक्स
बुधवारी मार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा
शहर के बीच बुधवारी बाजार मुख्य मार्ग काफी व्यस्ततम सड़क है। इसमें दिन-रात भारी वाहनों के अलावा दोपहिया व चारपहिया वाहनों का दबाव बना रहता है। इस मार्ग पर जगह-जगह मवेशियों के बैठे होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नगर निगम द्वारा मवेशियों को गोठानों तक पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। वहीं पशुपालक भी लापरवाही बरतते हुए मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं जो मुख्य मार्गों पर पहुंचकर इधर-उधर घूमते व बैठे नजर आते हैं।
बॉक्स
सड़क है या गोठान!
सर्वमंगला से कनबेरी की ओर जाने वाली सड़क पर बड़ी संख्या में मवेशी विचरण करते नजर आते हैं। इससे लोगों को समझ नहीं आता कि सड़क है या सड़क पर गोठान। आसपास के पशुपालक अपने मवेशियों को खुलो छोड़ देते हैं जो सड़क पर यहां-वहां विचरण करते नजर आते हैं। इससे मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
बॉक्स
मवशियों को रेडियम पहनाने के लिए पहल नहीं

बीच सड़क पर मवेशी किसी हादसे का शिकार नहीं हो, इसके लिए गौ सेवक व नगर निगम की ओर से हर मवेशियों को रेडियम पहनाया जाता है, लेकिन इस बार इसे लेकर भी पहल नहीं की जा रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

Loading

Latest News

पुलिस सहायता केंद्र ने प्रशांति वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ खेली फूलों की होली

पुलिस सहायता केंद्र ने प्रशांति वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ खेली फूलों की होली कोरबा। जिले अंतर्गत सर्वमंगला पुलिस सहायता...

More Articles Like This