Wednesday, February 18, 2026

शहर में गुलजार हुई सेवइयों की दुकानें, दाम में बढ़ोतरी 

Must Read

शहर में गुलजार हुई सेवइयों की दुकानें, दाम में बढ़ोतरी

कोरबा।माह-ए-रमजान अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। तीसरा अशरा शुरू होने के साथ ईद को लेकर खरीदारी तेज हो गई है। ईद में घर-घर बनने वाली सेवइयों की दुकानें लग चुकी हैं। यहां अलग अलग दाम और वेरायटी की सेवइयां मौजूद हैं, लेकिन इस बार सेवइयों के दाम में 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी से खरीदारी पर असर हो रहा है। व्यवसायियों का कहना है कि जो पहले 3 किलो तक सेवइयां ले जाते थे वो लोग भी एक से डेढ़ किलो ही खरीदी कर रहे हैं। माह-ए-रजमान में मुस्लिम बंधु खुदा की इबादत कर रोजे रख रहे हैं। घरों और मस्जिदो में सेहरी और इफ्तार का दौर चल रहा है। अब यह मुकद्दस महीना बीतने को है। इसी के साथ ईद की तैयारियां तेज हो गई है। मुस्लिम बंधु घरों को सजाने संवारने में जुटे हुए हैं। नए कपड़ों की खरीदी के साथ गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए फितरा जकात भी दिए जा रहे हैं। वहीं शहर में सेवइयों की दुकानें भी गुलजार हो चुकी हैं। हालांकि अभी खरीदी ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। टीपी नगर रेलवे क्रासिंग मस्जिदके बाहर सेवई दुकान लगाने वाले मोहम्मद नदीम ने बताया कि इस बार सेवइयों के दाम में बढ़ोतरी के कारण ग्राहकी प्रभावित हो रही है। हर सेवइयों के दाम में 30 फीसदी तक बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में लोगों को अधिक सेवई खरीदने में सोचना पड़ रहा है। वहीं अन्य व्यवसायी फिरोज ने बताया कि दाम बढ़ने के कारण लोग पहले मुताबिक अब सेवइयों की खरीदी कम कर रहे हैं। क्योंकि सेवई के अलावा ड्राइफ्रूट्स और दूध का खर्च अलग है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्राहकी तेज होगी और सेवइयों का बाजार ग्राहकों से गुलजार होगा। हालांकि अभी ईद को आने में कुछ दिन का समय है। ऐसे में लोग पर्व से एक दो दिन पहले ही सेवइयों की खरीदी करते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि ईद की सेवइयों की मिठास महंगाई फीकी नहीं कर पाएगी।विक्रेता मोहम्मद नदीम व फिरोज ने बताया कि इस बार सूतफैनी की कीमत 150 और डबल फ्राई सेवई की कीमत 180 रुपए प्रति किलो है। साथ ही भूजी सेवई 100 रुपए पैकेट में बिक रहे हैं। बाजार में लखनवी सेवई भी पहुंची हुई है जिसकी कीमत 170 रुपए पैकेट है। इसके अलावा फैमिली सेवई भी इसी दाम पर मौजूद है। अलग-अलग रंग और वेरायटी की सेवइयां बिक रही हैं। पिछले वर्ष सुतफैली की कीमत 110 तो डबल फ्राई 140 रुपए किलो तक बिके थे।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This