Sunday, February 15, 2026

शहर में निकाली गई यातायात जागरूकता रैली

Must Read

शहर में निकाली गई यातायात जागरूकता रैली

कोरबा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के सातवें दिवस पर थाना और यातायात पुलिस के द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली की अगुवाई रक्षित निरीक्षक कोरबा अनथराम पैकरा के द्वारा की गई। रैली में लगभग 350 लोगों ने हिस्सा लिया। यातायात पुलिस के द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा माह के तहत सीएसईबी चौक से टीपी नगर चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें सीआईएसएफ के जवान, पुलिस एवं नगर सेना के जवान, एनसीसी कैडेट, स्कूल के छात्र-छात्राएं और शहर के नागरिकों ने हिस्सा लिया। यातायात पुलिस और एनएसएस के छात्र-छात्राओं के द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए राहगीरों को बताया गया। यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए पुलिस का साथ देने अब ऑटो संघ ने भी इस महिम में अपना साथ दिया है। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा। साथ ही कोरबा पुलिस के द्वारा सभी थाना/चौकी अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियम के पालन नहीं करने वालों बाइक सवार एवं चार पहिया वाहन चलने वाले राहगीरों को यातायात संबंधी जानकारी देकर यातायात नियम का पालन करने चॉकलेट देकर निवेदन किया गया है और उनको हिदायत भी दिया गया।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This