Friday, February 13, 2026

शादी का झांसा देकर किया अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

शादी का झांसा देकर किया अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। शादी का झांसा देकर युवती के साथ अनाचर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी माखन लाल राठौर पिता संतोष (30 वर्ष) पुराना कांशीनगर, राधा कृष्ण मंदिर के पास रहता है। जिसके खिलाफ धारा 376(2) (छ), 506 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के पर्यवेक्षण में थाना सिविल लाईन रामपुर के पुलिस के द्वारा शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की पीडिता ने थाना आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था, जिसमें उसने बताया कि आरोपी माखन लाल राठौर के साथ लगभग 11 वर्ष पूर्व से जान पहचान थी। तभी वर्ष 2016-17 से वह पीडिता को पंसद करता हूं कहकर शादी करूंगा बोलने लगा। जिसे पीडि़ता मना करती चली आ रही थी। परंतु आरोपी के द्वारा पीडि़ता के समक्ष लगातार बार-बार शादी करूंगा कहने लगा तथा पीडिता के मना करने पर भी वह पीडिता के घर में आकर बोलने लगा कि तुमसे प्यार करता हूॅ शादी करूंगा कहते हुए पीडिता को झांसा देते रहा और मना करने पर भी पीडि़ता के साथ जबरन बलात्कार किया है। उसके बाद भी लगातार पीडिता को शादी का झांसा देते रहा है। वर्ष 2016-17 से पीडिता के साथ आरोपी बलात्कार करते रहा है। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया। विवेचना के दौरान आरोपी माखन लाल राठौर के विरूद्व अपराध धारा का घटित करना सिद्व पाए जाने से मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This