श्याम की टोली ले जा रही खाटू श्याम व जयपुर यात्रा पर
कोरबा। हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी श्याम की टोली द्वारा भक्तों के लिए श्री खाटू श्याम एवं जयपुर यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है जो 13 से 18 अगस्त 2024 तक रहेगी, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस वर्ष 55 श्याम प्रेमियों को यात्रा पर ले जाया जा रहा है। यात्रा में बिलासपुर से ले जाकर बिलासपुर तक वापस लाने की सारी व्यवस्था आयोजक समिति द्वारा की जा रही है। सहयोग के रूप में 9100 रुपया लिया जा रहा है। बाबा का भव्य दरबार हमसफऱ एक्सप्रेस ट्रेन में सजाया जायेगा, जिसमें कोरबा के भजन प्रवाहक अमित अग्रवाल सहित सारे भक्त बाबा की हाजऱी लगाएँगे, समिति के द्वारा आने जाने की सारी व्यवस्था एसी ट्रेन और एसी बस में की गया है। समिति के द्वारा झुनझुनू-सालासर-हर्षनाथ-महालक्ष्मी – खाटू श्याम- बिरला मंदिर -हनुमान मंदिर सहित अनेक मंदिरों का दर्शन कराया जायेगा। ग्यारस (एकादशी)के दिन टोली द्वारा बाबा का भव्य निशान यात्रा का आयोजन गाजे बाजे के साथ किया गया है जिसमें सभी प्रेमियों द्वारा बाबा का निशान उठा, 18किमी रिंग्स से खाटू तक पदयात्रा कर बाबा को निशाना चढ़ाया जायेगा।यात्रा को सफल बनाने के लिये आयोजको द्वारा पिछले 01 महीने से लगातार प्रयास किया जा रहा है।आयोजकों का मक़सद केवल एक ही है बाबा के प्रति लोगो को जोडऩा। टोली के सदस्यों ने बताया की यह उनकी 3री यात्रा है इस वर्ष की यात्रा की जानकारी देने के 02 दिन में ही सारी टिकट फुल हो गई थी,अभी भी 20-25 श्याम प्रेमियों का नाम प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
![]()

