Friday, February 13, 2026

षष्ठी पर भव्य पूजा पंडाल में विराजी मां दुर्गा

Must Read

षष्ठी पर भव्य पूजा पंडाल में विराजी मां दुर्गा

कोरबा। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मेनरोड शारदा विहार फेस-1 द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निश्चय किया है। जिसके तहत आदिशक्ति मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना दुर्गा षष्ठी के अवसर पर भव्य पंडाल में की गई है। इसकी सभी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। प्रतिदिन सुबह-शाम माता की आरती व आराधना के अलावा कई कार्यक्रम संपन्न होंगे। 21 अक्टूबर को नवपत्रिका स्थापना के साथ सप्तमी विहित पूजा प्रशस्ता होगा। 22 अक्टूबर को महाष्टमी पूजा तथा 23 को महानवमी पूजा एवं 24 अक्टूबर को घट विसर्जन किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष भगवान प्रसाद शुक्ला, सचिव उत्तम विश्वास एवं कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय ने समस्त भक्तजनों से आग्रह किया है कि कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य का सहभागी बनें। ज्ञात रहे समिति द्वारा विगत 24 वर्षों से यहां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है, जहां भक्तों की भीड़ देवी दर्शन के लिए उमड़ती है। विशाल भंडारा का आयोजन भी किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। समिति द्वारा दुर्गोत्सव बाद काली पूजा भी 12 नवंबर को की जाएगी।

Loading

Latest News

डीप फ्रीजर में आई खराबी, सुधार कराने में जुटा प्रबंधन, ब्लड कंपोनेंट यूनिट का लंबे इंतजार के बाद लाइसेंस मिला पर संचालन अटका

कोरबा। मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट यूनिट के लिए लाइसेंस मिलने के बाद अब 7 साल...

More Articles Like This