Monday, March 2, 2026

संकल्प महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज उत्सव, हरियाली क्वीन चुनीं गईं काजल पहवा

Must Read

संकल्प महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज उत्सव, हरियाली क्वीन चुनीं गईं काजल पहवा

कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के आवासीय कॉलोनी स्थित रविंद्र सांस्कृतिक भवन में संकल्प महिला मंडल (सीनियर क्लब) द्वारा हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की प्रथम महिला प्रभा कटियार रहीं। तीज उत्सव में हरियाली क्वीन काजल पहवा चुनी गईं। जबकि श्रीतमा पाल द्वितीय स्थान व सुनीता तिवारी को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम का सफल आयोजन संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव मार्गदर्शन में महिला मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण महिला मंडल की सचिव संगीता कोरम ने दिया। सांस्कृतिक सचिव स्वाति जैन एवं दीक्षा गुप्ता की समिति द्वारा दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की थीम पर नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। श्रीमती कटियार ने अपने उद्बोधन में हरियाली तीज उत्सव की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने अपने हाथों से संकल्प महिला मंडल के नवीन प्रतीक चिह्न का अनावरण किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन वित्त सचिव हर्षिता श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में संकल्प महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रियंका पाटले, अभिलाषा गुप्ता, मिनती स्वेन, मनीषा पांडे, कविता पंड्या और अनुराधा राव, सह-सचिव माधुरी जायसवाल व मंजूषा बरडिया, क्रीड़ा-सचिव दिव्या देवांगन व कविता पटेल का विशेष योगदान रहा।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This