संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, निकाली गई गई कलश यात्रा
कोरबा। श्रीवास परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पहले दिन बुधवार को गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें कथा वाचन पंडित श्याम दुबे महाराज करेंगे। कथा में 14 से 22 अगस्त तक राधा रानी की रस धारा बहेगी। कथा बांकी मोगरा में दोपहर 3 बजे से राधा रानी इच्छा तक चलेगी। कलश यात्रा में श्रीवास परिवार सहित आस पास की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी मौजूद थे। मुख्य यजमान कृष्णा कुमार श्रीवास श्रीमती नंदनी श्रीवास हैं।
![]()

