संभाग स्तरीय रेंबो कार्यक्रम में व्याख्याता योगिता कंवर के प्रायोगिक कार्य को प्रथम स्थान
कोरबा। कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा शिक्षकों में उनकी प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का संभाग स्तरीय कार्यक्रम रेंबो द एजुकेशनल मिट 2024 का आयोजन त्रिवेणी भवन बिलासपुर में किया गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रायोगिक कार्य के अंतर्गत जिले के कोरबा विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल बुंदेली की शिक्षिका श्रीमती योगिता कांवर के द्वारा बनाए गए प्रायोगिक कार्य को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। इस अवसर पर बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक आरपी आदित्य एवं सहायक संचालक पी राय द्वारा श्रीमती योगिता कंवर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे कक्षागत अध्ययन,शालेय गतिविधि,सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित 11 विधाओं में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एडीएन बाजपेयी रहे। संभाग में प्रथम आने बीईओ संजय अग्रवाल,बीआरसी अनिल रात्रे व प्राचार्य अनिता ओहरी संकुल बुंदेली की ओर बधाई दी गई।योगिता कंवर ने इस उपलब्धि का श्रेय संस्था प्रमुख,शिक्षकों और बच्चों व पालकों के सामूहिक प्रयास को दिया है।
![]()




























