सडक़ हादसे में गई बाइक चालक की जान, दो घायल
कोरबा। कटघोरा अम्बिकापुर नेशनल हाईवे के तानाखार के पास सडक़ हादसा हुआ, जिसमें तेज़ रफ़्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। बाइक सवार एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार की है, जहाँ पाली उपरोड़ा मानिकपुर निवासी चरण सिंह गोड़ अपने दो दोस्त के साथ बाइक में सवार होकर किसी काम से कटघोरा की ओर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही भारी वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक चला रहे चरण सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और घायलों को संजीवनी 108 के माध्यम से उप स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा के लिए रवाना किया गया। अस्पताल पहुंचने पर चरण सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही घायल दोनों साथियों का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दी और घायलों का हालचाल जाना। कटघोरा थाना पुलिस की मानें तो ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के परिजन ने बताया कि वे किसी काम से सुबह 10 बजे मानिकपुर से कटघोरा आये हुए थे। उसके बाद दोपहर 12 बजे फोन पर जानकारी मिली कि एक्सीडेंट में चरण सिंह की मौत हो गयी है। मृतक 26 वर्षीय चरण सिंह मजदूरी का काम करता था, जो तीन भाइयों में सबसे छोटा था। स्थानीय लोगों की मानें तो मुख्य रोड होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही काफी ज्यादा है। जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं।
![]()




























