Tuesday, February 10, 2026

सडक़ हादसे में गई युवक की जान

Must Read

सडक़ हादसे में गई युवक की जान

कोरबा। जिले में सडक़ दुर्घटना को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से छोटी-बड़ी गाडिय़ों की जांच के साथ-साथ चालकों को समझाईश भी दी जा रही है मगर हादसों में कमी नहीं आ रही है। इसका बड़ा कारण बड़े वाहन चालकों का लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाना है। गाडिय़ों के चालक नियम कायदों को ताक पर रखकर वाहन दौड़ा रहे हैं इससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। गोपालपुर के पास सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान विवेक श्रीवास से की गई है।
घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। बाइक पर सवार होकर युवक कटघोरा से दर्री की तरफ आ रहा था। इसी बीच गोपालपुर के पास अज्ञात वाहन ने विवेक के वाहन को सामने से ठोकर मार दिया। उसे गंभीर चोटें आई है। घायल को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। इस साल कोरबा में हुई अलग-अलग सडक़ दुर्घटना में 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सबसे अधिक घटनाएं राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही है। इसमें बांगो, पाली और कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित है। हाइवे पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के पुलिस के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This