सडक़ हादसे में घायल युवक की मौत

Must Read

सडक़ हादसे में घायल युवक की मौत

कोरबा। जिले में हुए सडक़ हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई। मंगलवार शाम को गौ-माता चौक के पास कार और बाइक सवार युवक की जबरदस्त टक्कर हो गयी थी। जिसके बाद गुरुवार को युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार भिलाईखुर्द निवासी 24 साल का सचिन पटेल बाइक में अपने घर से कोरबा जा रहा था। इसी दौरान गौ-माता चौक के पास यह हादसा हो गया। कार की टक्कर के बाद घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था। युवक की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जांच के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया था। जहां युवक इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं फरार ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। सचिन पटेल के मौत के बाद परिजनों ने मांग रखी है कि कार चालक को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही मुआवजा राशि भी दी जाए।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This