Thursday, February 19, 2026

सडक़ हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत

Must Read

सडक़ हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत

कोरबा। ठेका कंपनी के मेस में काम करने वाला युवक सडक़ हादसे का शिकार हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त एक अन्य युवक उसके साथ था, जो घटना के बाद से अब तक समाने नही आया है। पुलिस वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच में जुट गई है। घटना सोमवार की रात की है। जिसके तहत बिलासपुर जिले के कोटा थानांतर्गत ग्राम सराईपाली में ओमप्रकाश मरावी 35 वर्ष निवास करता था। वह छह माह से कुसमुंडा के आरबीआर कंपनी के मेस में काम कर रहा था। ओमप्रकाश सोमवार की रात अपने किसी दोस्त के साथ मेस से निकला था। इसी बीच वह हरदीबाजार मार्ग में सडक़ हादसे का शिकार हो गया। उसे सडक़ पर पड़े देख किसी ने 108 डॉयल कर संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी। संजीवनी कर्मियों ने युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This