Saturday, February 28, 2026

सडक़ हादसे में बाल बाल बचे पूर्व विधायक बोधराम,प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से लौटते समय हुआ हादसा

Must Read

सडक़ हादसे में बाल बाल बचे पूर्व विधायक बोधराम,प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से लौटते समय हुआ हादसा

कोरबा। कटघोरा के पूर्व विधायक बोधराम कंवर सडक़ हादसे का शिकार हो गए।प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान कर शनिवार रात वे वापस लौट रहे थे, तभी चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोरगा चौकी पुलिस के मुताबिक केंदई गांव में गाड़ी बेकाबू होकर सडक़ किनारे पत्थर से टकरा गई। घटना में बोधराम कंवर के साथ उनके भाई दया राम कंवर और कदम यादव भी घायल हुए हैं।हादसे के वक्त गाड़ी में 4 लोग सवार थे, जिनमें दो और लोगों को गंभीर चोट लगी है। सभी घायलों को कटघोरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा के पूर्व विधायक बोधराम कंवर के बेटे पुरुषोत्तम कंवर सहित स्थानीय कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंच गए।मोरगा सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने तुरंत परिजनों को घटना की सूचना दी। बता दें कि बोधराम कंवर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे है और छत्तीसगढ़ के गांधी के रूप में प्रसिद्ध है। समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This