Thursday, February 12, 2026

सडक़ हादसे में महिला सहित दो हुए घायल

Must Read

सडक़ हादसे में महिला सहित दो हुए घायल

कोरबा। बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली थाना क्षेत्र में माखनपुर के पास हुई सडक़ दुर्घटना में महिला और एक युवक घायल हो गए।बताया जाता है कि माखनपुर की रहने वाली रतीबाई उम्र 45 वर्ष अपने ससुर को देखने के लिए कटघोरा जा रही थी। मेनरोड पर महिला खड़ी थी। वह बस का इंतजार कर रही थी। इस बीच तेज रफ्तार बाइक के चालक ने महिला को ठोकर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि महिला दूर फेंका गई। उसके माथे में गंभीर चोटें आई है। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बाइक सवार युवक कीर्ति कुमार भी घायल हुआ है। उसके हाथ की हड्डी टूट गई है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This