सडक़ हादसे में युवक की मौत

Must Read

सडक़ हादसे में युवक की मौत

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में हुई एक सडक़ दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। युवक डांसर था और नरईबोध से भैसमा जा रहा था। इस बीच हादसा हुआ। मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गेवरा बस्ती नरईबोध में रहने वाले लगभग 12 युवक एक चारपहिया वाहन में सवार होकर भैसमा में आयोजित एक डांस प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे थे। इसमें 20 वर्षीय धीरज पटेल भी शामिल था। उरगा थाना क्षेत्र में मेन रोड पर धीरज को उल्टी लगी। तब चालक ने वाहन को सडक़ किनारे खड़ी कर दिया। धीरज वाहन से उतरकर उल्टी कर रहा था। इस बीच पीछे से ट्रेलर ने ओवरटेक करके धीरज को टक्कर मार दिया। उसे गंभीर चोटें आई। घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। चार पहिया गाड़ी में सवार लोग धीरज को लेकर अस्पताल पहुंचे। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ट्रेलर चालक फरार है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This