Monday, February 16, 2026

सड़क की खुदाई कर 15 दिन से काम बंद, मलवा घरों के सामने डंप, ठेकेदार की मनमानी से लोगों की बढ़ी परेशानी

Must Read

सड़क की खुदाई कर 15 दिन से काम बंद, मलवा घरों के सामने डंप, ठेकेदार की मनमानी से लोगों की बढ़ी परेशानी

कोरबा। भिलाईबाजार-कबीर चौक-गेवरा बस्ती-धरमपुर मुख्य मार्ग की जर्जर सडक़ को बनाने एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन ने ठेके में कार्य दिया है। लेकिन ठेकेदार की मनमानी और प्रबंधन की अनदेखी ने लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के बजाय परेशानी बढ़ा दी है। सडक़ निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा 15 दिनों पूर्व सडक़ खोदकर मलबा उसी स्थान पर छोड़ दिया गया है। इससे बेमौसम हो रही बारिश का पानी भर जाने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। उक्त मार्ग को लगभग 15 दिन पूर्व सुधार के नाम से जेसीबी मशीन से लगभग 2- 3 फीट गहरा गडढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे निकले मलबे को सडक़ किनारे ही डंप कर दिया गया है। इससे आसपास में निवासरत व मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ठेकेदार द्वारा खोदे गए सडक़ में तीन दिनों से हो रही बेमौसम बारिश का पानी भर गया है। यह तालाब जैसा नजर आने लगा है। इसे पार कर लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां से गुजरने के दौरान दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस मार्ग से दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। मार्ग पर मलबा होने व बारिश का पानी भर जाने से वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। साथ ही सडक़ किनारे रह रहे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। उनके घरों के सामने सडक़ पर मलबा डाल दिया गया है। कुछ लोगों ने स्वयं मलबा को हटाकर आने-जाने के लिए रास्ता बनाया है। दुकानों के सामने मलबे का ढेर होने से व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों में एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन व ठेकेदार के कामों से आक्रोशित हैं। एक ओर जहां बारिश होने से सडक़ पर पानी भर गया है वहीं मौसम साफ होने पर सडक़ से उडऩे वाली धूल से आसपास के लोग व दोपहिया वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। मुख्य मार्ग होने के बाद भी एसईसीएल प्रबंधन व ठेकेदार की मनमानी व अनदेखी समझ से परे है। इस मार्ग से छात्र-छात्राओं सहित आमजनों को आना-जाना रहता है। सडक़ पर पानी से होकर वाहनों के गुजरने पर छींटा आवागमन करने वाले लोगों के कपड़ों पर पड़ रहा है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This