Friday, February 27, 2026

सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल

Must Read

सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल

कोरबा।कटघोरा-बिलासपुर हाईवे पर घुईचुंआ गांव के पास डिवाइडर पर लगे संकेतक से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए हैं।पाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत के आश्रित मोहल्ला घुईचुंआ निवासी गणेश राम उर्फ नन्हा, साहिल व राजपाल रविवार को बाइक में पाली की ओर गए थे। जहां से दोपहर में लौट रहे थे। करीब 12 बजे उनकी बाइक घुईचुंआ गांव के एप्रोच रोड के पास डिवाइडर पर लगे संकेतक से टकरा गई। इससे संकेतक का पोल उखड़ गया और बाइक समेत तीनों युवक गिरकर घायल हो गए। बाइक चल रहे गणेश राम को ज्यादा चोट लगी। पीछे सवार साहिल व राजपाल को हल्की चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। घायलों को पाली अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This