Monday, February 23, 2026

सड़क में बने गड्ढों से आवागमन हुआ मुश्किल

Must Read

सड़क में बने गड्ढों से आवागमन हुआ मुश्किल

कोरबा। ग्राम पंचायत तरदा विकासखंड करतला के परसा भांठापारा मोहल्ला से प्रधानमंत्री सड़क कथरीमाल तक की दूरी लगभग दो-तीन किलोमीटर की हालत अत्यंत जर्जर है। आम जनता, छात्र-छात्राओं को आने-जाने में असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। उक्त प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से सरई सिंगार, चैनपुर, इंदलभांठा, बिरदा , बाता, गंगदेई, अखरापाली, भिलाईबाजार, गुमिया, पंतोरा, हरदी बाजार, कोरबा आना-जाना करते हैं। इनके पूर्व में भी कई बार विभाग से उक्त मार्ग का सुधार कराने की मांग की गई थी लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This